Skip to main content

First Day of College

 तो  तारीख थी 25 अक्टूबर  2021, मैने अपनी गाड़ी पार्किंग मे लगायी दद्दु के कहने के हिसाब से क्युकि उस समय मैं गाड़ी चलाना अच्छे से नहीं जानता था। फिर मैने अपने एक स्कूल के दोस्त को फोन लगाया बस ये निश्चित करने के लिए की वो आ रहा कॉलेज या नहीं। असल मे मुझे पता था की वो नहीं आने वाला है पर क्युकि मुझे कॉलेज मे व्यस्त दिखना था इसलिए मैं एक्टिंग कर रहा था। पर फिर मैने अपने स्कूल के दूसरे  मित्र को फोन किया जिसका जवाब ये आया की वो उसके अन्य दोस्तों के साथ आ रहा है और अभी रास्ते मे है। दरसल हम तीनो स्कूल के दोस्तों का एडमिशन एक ही कॉलेज मे हुआ था, या कह सकते है की एडमिशन होने के बाद दोस्त बन गए थे। कहते है ना की पराई जगह पर सबसे कम पराया भी अपना लगने लगता है। 


मैं कुछ समय के लिए कॉलेज की लायब्रेरी के सामने खड़ा हो गया। दस मिनट बीते और मेरा दोस्त कुछ अपने दोस्तो के साथ आता है। हम एक दूसरे से मिलते है और कुछ बातें करते है। मुझे सारी बातें तो याद नहीं है पर जो याद है वो एक लड़की के बारे मे थी। उस दिन एक लड़की भी कॉलेज आने वाली थी जिसकी स्कूटी सफेद रंग की होने वाले थी। उनके हिसाब से वह लड़की बहुत खूबसूरत थी। और हुआ भी कुछ ऐसा ही एक लड़की आयी उनके बताई हुयी स्कूटी पर, पर उसने मास्क लगा रखा था। उसकी आँखे देखने लायक थी। वो लड़की तो आते ही कॉलेज के अंदर चली गयी। और हम भी कुछ देर बात करने के बाद क्लास की ओर चले गए। 


क्युकि मैं और मेरा दोस्त एक ही ब्रांच से थे तो साथ ही क्लास मे पहुँचे। पहुँचते ही अंदर पढ़ा रहे सर ने कहा की आज तो आजाओ पर कल से समय पर आना, क्युकि हम दस मिनट देरी से क्लास पहुंचे थे। और वही मुझे ये पता चला की वो लड़की जो कुछ समय पहले बाहर दिखी थी वो मेरी ही क्लास मे है। दो क्लास लगातार लगी फिर लंच ब्रैक हुआ। मैं लंच मे अपने दोस्त के साथ लंच करने के लिए कॉलेज गार्डन मे पहुँच गया, जो की मुझे नहीं करना चाहिए था। 

जब मैं वहाँ लंच करने बैठा तब वहाँ मेकैनिकल थर्ड ईयर के कुछ छात्र बैठे थे। पहले तो उन्हों उनके जुनियरस् यानी मेकैनिकल सेकंड ईयर के छात्रों को बुलाया और उनका इंट्रो लिया। फिर कुछ लोगो को इंट्रो, तो कुछ लोगो को कपड़ो के लिए सुनाया। और फिर मुझे पास बुलाया, जिसे ये भी नहीं पता था की ये है कौन? 

पहला सीनियर:- " कौन से ईयर में है? "

मैं:- 🙄डरते हुए " फर्स्ट ईयर। "

दूसरा सीनियर:- "पहला दिन है? "

मैं:-😒 "हाँ भैया"

पहले सीनियर:- "भैया नहीं सर"

दूसरे सीनियर:- "आज तो पहला दिन है कॉलेज एक्सप्लोरे करो"

मैं:- सूखे गले का घूँट नीचे उतार ते हुवे "ओके सर"


और फिर वो लोग वहाँ से चले गए और मैं लंच करके सीधे क्लास। फिर वापस से क्लास शुरू हुई। कुछ क्लास लगी और हमारे शिक्षकों के द्वारा इंट्रो लिया गया। उसी दोरान मुझे उस लड़की का नाम पता चला पर अफ़सोस मुझे उसका सरनेम पता नहीं चल सका। और क्युकि मेरी मेरे दोस्त से भी इतनी बात चित नहीं थी इसलिए उससे पूछने की भी हिम्मत नहीं हुई। 


कुछ समय बाद चार बजे हमारी क्लास की छुट्टी हो गयी और मैं अपने निवास पे चला गया। और मैने घर जाकर वही किया जो एक प्रतिभावान छात्र करेगा। इंस्टाग्राम पर उस लड़की का नाम डालकर सर्च किया पर अफ़सोस क्युकि मुझे ना तो उसका नाम पता था, ना मैं मास्क की वजह से उसका चेहरा देख पाया था इसलिए मेरी यह कोशिस नाकाम रही ।🙂


नोट:- यह कहानी पुर्ण रुप से सत्य है बस इसमें कुछ तथ्य निजी कारणों की वजह से बदले गए है। 




Comments

  1. 2021 wali new bech hi alg thi tabhi corona k baad sb seniors or juniors ek dusre ko nahi pehchante the wo seniors bhi usi year college aay the or hm bhi .
    kuch seniors ka hi intro le liya tha hamne us time🤩

    ReplyDelete
  2. इसके बाद मेरा मन नहीं कर रहा अपनी स्टोरी भेजने का। हमारी वाली में पहले दिन ही क्रश बनाना, लड़की छेड़ना, झापट खाना, पैसे गुमाना, गाड़ी से गिर जाना, पढ़ाई करना(पहले दिन ही), जैसे बहुत बुरे बुरे लफड़े है😂😂😂🤫🤫

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Future Technology Needs for India - 2047 | Article on Azaadi ka Amrit Mahotsav in Hindi

 Azaadi ka Amrit Mahotsav " The only way you survive is you continuously transform into something else " : Ginny Rometty Written by Anuj Singh Tomar , 8th sem , EE ' परिवर्त्तन ' मृत्यु से भी बड़ा सत्य है ।  दो लाख से अधिक वर्षों के मानव इतिहास ने हर सदी में परिवर्तन के सत्य को जाना है । हर बदलाव का लक्ष्य मानव जीवन को सुगमता प्रदान करना होता है । पहले सिंचाई के लिए नहर व बरसात पर निर्भर रहने वाला किसान आज नई नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर खेतों की सिंचाई करता है । अपने पड़ोस की मंडी में कौड़ियों के भाव में फसल बेचने को विवश किसान आज भारत के किसी भी हिस्से में अपनी फसल को उचित दाम पर बेच सकता है । ऐसे ही सैकड़ों जीवंत उदाहरण टेक्नोलॉजी की जरूरत  को महिमामंडित करते हैं। आजाद भारत की जरूरत रोटी , कपड़ा और मकान थी पर आधुनिक भारत की जरूरत शिक्षा , रोजगार व स्वास्थ्य है  । आधुनिक भारत के सपने को साकार करने के लिए हर व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है । शिक्षा रोजगार का स्त्रोत है , शिक्षा इनोवेशन का स्त्रोत है , शिक्षा दीनता - हीनता को खत्म करने का रामबाण है । आधुनिक भारत को ...

Ujjain Engineering College , Ujjain ( UECU ) | Placement - campus - highest package of Ujjain Engineering College

Ujjain Engineering College , Ujjain ( UECU ) formerly known as Government Engineering College Ujjain GECU  Ujjain Engineering College  is an engineering college in  Ujjain  in the state of  Madhya Pradesh ,  India . The college was established by the government of  Madhya Pradesh  in 1966. Ujjain Engineering College , Ujjain History  The college was founded as Government Engineering College, Ujjain, in 1966 by the government of  Madhya Pradesh , with a view to improve technical education. The college was declared autonomous by the state government in 1997. Under this arrangement, the college is governed by a governing body, whose chairman is the minister of the Man Power Planning Department of the state government and the secretary is the college's principal. The college is recognized by the  All India Council of Technical Education . Campus  The college's campus covers nearly 300 acres of land situated at Indore Road. National...

Is Large Population a Problem? | is large population an asset or liability ?

The number of people living on a particular place is called it's population and there are around 8 billion people living on the earth out which 16%  population lives in India. But, Is our large population is a problem for us, yes it is but not always there are some advantages as well as disadvantages of our large population .  Advantages of our large population 1.We have a large human capital.  Large population has advantage of having a large number of working people which helps it to develop in every field rapidly the need of calling people from outside nils down.  2.Large economy.  A large skilled and educated population helps in Rapid growth of country's economy they work in different field and every sector of economy booms and grows faster which leads to higher economic growth of the country.  3.Power of being a big market place.  Large population also work as a large number of consumers which means it as a larger number of customer, a country with...