Brahmastra मूवी अयान मुख़र्जी के उस तप का फल है जिसकी कल्पना हैरी पॉटर मूवी ने आज से 20 वर्ष पहले ही फिल्मी परदे पर उतार दी थी । हैरी पॉटर फिल्म मे हॉकृक्स की तलाश की तुलना अगर ब्रह्मस्त्र से की जाए तो उसमे कोई भी बईमानी नही होगी । अयान मुखर्जी की दात देनी पड़ेगी कि किसी फिल्म के लिए इतनी चाहत कि उसी के जैसी दूसरी फिल्म बना डाली यह कोई साधारण बात नही है । हैरी पॉटर मूवी मे हैरी की माँ लिली अपने प्रेम की ताकत से उसकी रक्षा करती है और ब्रह्मास्त्र मे शिवा भी ईशा की रक्षा प्रेम की ताकत से ही करता है । गुरु जी भी phoenix फ़ौज के मुखिया dumbledore का किरदार निभाते नजर आए । शिवा की माँ की जान का कारण शिवा ही बनता है ठीक हैरी की तरह । अनिष्ट देव का नाम लेने पर जिस प्रकार उसके चेले भड़क जाते थे ठीक उसी तरह देव को ब्रह्मदेव न बोलने पर मौनी रॉय भड़क जाती है । देव भी न मरा है और न ही जिंदा है ठीक उसी प्रकार जैसे अनिष्ट देव थे ( अधमरे ) । देव को जिंदा होने के लिए ब्रह्मास्त्र चाहिए और वहीं वॉल्डेमोर्ट को पारस पत्थर चाहिए था । पारस पत्थर को छूते ही डरपोक मास्टर ( पहले पार्ट का मुख्य विलन ) जल जाता है और ब्रह्मास्त्र छूते ही मौनी रॉय ( पहले पार्ट की मुख्य विलन )पहाड़ से नीचे गिर जाती है । जिस प्रकार छड़ी को आसमान मे उठाकर सब होगवार्ट्स की रक्षा के लिए एक कवच बनाने के लिए रंग बिरंगी रौशनी निकालते है ठीक उसी प्रकार ब्रह्मंश की फ़ौज भी मिलने पर सेम रंग बिरंगी रौशनी निकलती है ।
अब अगर मै ऐसे ही Similarities बताता रहा तो बड़े बड़े Celebrities की पूरी फिल्म बता डालूंगा । और फिर फिल्म लीक करने के आरोप मे मेरे गुरु मेरे आदर्श #KRK की तरह मुझे भी जेल मे डाल दिया जाएगा ।
चलो जाते जाते एक बात और बता देता हूँ जो कि इस पार्ट मे नही है पर आखिरी पार्ट मे हो सकती है । हैरी पॉटर देखने वालों याद करो गुरु dumbledore और गुरु snape के बीच का ऐतिहाससिक स्मृति पात्र संवाद
dumbledore : हैरी की रक्षा करने के लिए लिली द्वारा बनाए हुए रक्षा कवच की वजह से वॉल्डेमोर्ट की आत्मा का एक हिस्सा उस वक़्त मौजूद इकलौता जिंदा चीज से जुड़ गया था । हॉकृक्स का यह वो हिस्सा है जिसे अनिष्ट देव कभी बनाना नही चाहता था ।
severus : जे का कह रहे हो ???
dumbledore : हां , यही कारण है कि क्यूं हैरी साँपो से बात कर सकता है ।
severus : इसका मतलब !!! हमे उस बच्चे को बचाना है ताकि एक दिन हम उसकी बलि दे सके .... छी......
लज्जित और उदास चेहरा लिए हुए Dumbledore : हां
अब ऐसा ही scene ब्रह्मास्त्र मे कल्पना कीजिए
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : गुरु जी क्या देव को मारने का कोई रास्ता नही है ? क्या देव को कोई भी नही मार सकता ?
गुरुजी : सिर्फ एक व्यक्ति
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : कौन गुरुजी ?
गुरुजी : शिवा .....पर
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : पर..... पर क्या गुरुजी ???? बोलो गुरुजी ........
गुरुजी : परररररररर.......
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : पर क्या गुरुजी .....बोलो गुरुजी
गुरुजी : पररररररर....
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : अबे बोल गुरु
गुरुजी : पर इसके लिए शिवा को भी मरना होगा ।
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : पर क्यों गुरुजी ?
गुरुजी : क्यूंकि देव की आत्मा/खून का अंश शिवा मे भी है यही कारण है कि देव की तरह शिवा के पास भी अग्निास्त्र है ।
शिवा का छुपा हुआ शुभचिंतक : ओह्ह shit !!!
पर दोस्तों आपको चिंता करने की कोई जरूरत नही है क्योंकि न हैरी मरा था और न ही शिवा मरेगा ।।।।।।।।
जादू टोना वाली कहानी हैरी पॉटर से उठा ली और शिवा - ईशा वाली मेलुहा के मृत्युंजय से । दो कहानियो की खिचड़ी है बॉलीवुड को बदलने वाली फिल्म " Brahmashtra "
लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न " क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए ? " तो दोस्तों जवाब है " हाँ " । मेरा मानना है कि अगर फिल्म को देखते वक़्त अवेंजर्स से तुलना नही की जाए तो यह फिल्म एक बेहतरीन फिक्शनल + मैथोलॉजी का कॉम्बिनेशन है । जिसमे कुछ बाते clue के तौर पर आने वाले पार्ट के लिए छोड़ दी गई है । यह फिल्म तथाकथित कई हिट - सुपरहिट मूवीज से अच्छी है । हाई एक्सपेक्सटेशन और एंटी बॉलीवुड ट्रेंड की वजह से शायद आपको अच्छे रिव्यू सुनने को न मिल रहे हो । पर guys एक बार खुद जा कर फिल्म देखो .... क्या पता अगला पार्ट ब्लॉकबस्टर हो जिसको आप पहला पार्ट न देखने की वजह से एन्जॉय न कर पाओ ।
उम्मीद करता हूँ आपको यह रिव्यू पसंद आया होगा ।।

😘😘😘😘👍👍 ek dum sahi..
ReplyDelete